इंदौर। यह कहानी थोड़ी फिल्मी है। BHMS की तैयारी कर रही छात्रा से यहीं के एक स्टूडेंट ने कोचिंग में दोस्ती की। नजदीक आए और शादी करने का वादा कर लिया। आरोपी दोस्त इसी के नाम पर रेप करता रहा। शादी नहीं की तो छात्रा ने रेप के केस में एफआईआर दर्ज करा दी। जेल हो गई तो वहां से छूटने के लिए शादी करने का वादा किया। जेल से छूटते ही फिर वही कहानी। केस में बरी होते ही शोषण करता रहा और दूसरी लड़की से सगाई कर ली। छात्रा को पता लगा तो उसने फिर शादी के लिए कहा। आरोपी ने इस बार हदें लांघ दी, गला घोंटकर मारने की कोशिश की। इसके बाद छात्रा ने एक बार फिर रेप और जान से मारने का केस दर्ज करा दिया है।

जानिए विस्तार से

विजयनगर पुलिस ने 29 साल की होम्योपैथिक डॉक्टर (तत्कालीन स्टूडेंट) की शिकायत पर अभिलाष दिनेश यादव के खिलाफ शनिवार को रेप का केस दर्ज किया। आरोपी मामले में अभी फरार है। पुलिस अब उसकी तलाश में जुट गई है।

शादी का भरोसा देकर तीन साल तक रेप किया

पीड़िता ने पुलिस को बताई पीड़ा में बताया कि 2011-12 में उसकी मुलाकात आरोपी अभिलाष से कोचिंग में हुई। इसके बाद दोनों में दोस्ती हो गई। 2014-17 तक अभिलाष ने मुझसे शादी का कहकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। तीन साल बाद अभिलाष से शादी की बात की तो उसने मना कर दिया।

मैं जब भी शादी की बात करती वो मेरे साथ मारपीट करने लगा। इस मामले में विजयनगर थाने में 2017 में रेप का केस दर्ज करा दिया। पुलिस ने आरोपी अभिलाष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 2018 में वह फिर से जमानत पर बाहर आया। इसके बाद उसने फिर से मुझसे बात करने की कोशिश की।

मिलने पर यकीन दिलाया कि वह गलत नहीं है। उसने कहा कि वह जिस दिन केस से बरी हो जाएगा, शादी कर लेगा। भरोसे के बीच दोनों मोबाइल पर बात करते रहे। इसी बीच 2019 में अभिषेक मुझे साथ में अपने घर ले गया। कहा कि वह उसे बहुत मिस करता है। इसके बाद उसने संबंध बनाने की कोशिश की। उसे रोका तो उसने भरोसा दिलाया कि वह जल्द शादी कर लेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post