इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र में पति को लेकर दो महिलाओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। गीता नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति की दूसरी पत्नी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गुरुवार को महिला अपने पति के साथ घर पर थी। इसी दौरान दूसरी महिला वहां पहुंच गई और पति के घर नहीं आने को लेकर विवाद करने लगी।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने दूसरी महिला को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नाराज हो गई और दोनों के बीच विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि दूसरी महिला ने पीड़िता के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और उसके पेट में लात मार दी। इस दौरान घर में मौजूद पति और एक रिश्तेदार ने बीच-बचाव किया।

मारपीट में घायल महिला को इलाज के लिए पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया।

एमवाय अस्पताल में पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए। इसके आधार पर चंदन नगर थाना पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post