इंदौर। राऊ इलाके में बुधवार दोपहर तेज रफ्तार इनोवा कार ने चार दोपहिया वाहनों और एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें एक बुजुर्ग को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, हादसा श्रमिक कॉलोनी के पास दोपहर करीब 12 बजे हुआ। तेज रफ्तार इनोवा ने सबसे पहले एक एक्टिवा को टक्कर मारी। इसके बाद कार ने तीन बाइक सवारों को चपेट में लिया और आगे जाकर ट्रैक्टर से भी टकरा गई।

टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर एसीपी निधि सक्सेना पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण एफआरवी की मदद से घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी का उपचार चल रहा है।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल इनोवा को जब्त कर लिया है और उसके चालक को हिरासत में लेकर राऊ थाने ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि हादसे के समय कार काफी तेज गति से चल रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Speed 0.9x
Idle

Post a Comment

Previous Post Next Post