सागर। बरसात के मौसम में गर्मी शुरू होते ही जंगली जीव-जंतु बिलों से निकलकर बाहर आ जाते हैं। सागर के मकरोनिया में निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान पत्थरों के नीचे से छह फीट लंबा कोबरा सांप निकल आया। कोबरा को देखकर वहां काम कर रहे मजदूर भाग खड़े हुए। स्नेक कैचर अकील बाबा ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद कोबरा सांप को पकड़ा।
अकील बाबा के
मुताबिक सांप की उम्र करीब 12 वर्ष है। उसकी लंबाई भी करीब छह फीट के आसपास है। जैसे
ही सांप को पकड़ा, उसने फन उठाकर फुफकारा। यह देखकर आसपास के लोग भी सहम गए। सांप देखने
के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।
पत्थरों के नीचे छिपकर बैठा था कोबरा
निर्माणाधीन मकान में सांप पत्थरों के नीचे छिपकर बैठा था। पकड़ने के लिए खुदाई कर पत्थर को निकलवाया तो स्नेक कैचर भी सांप को देखकर दंग रह गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद सांप को रेस्क्यू किया जा सका। स्नेक कैचर अकील बाबा ने बताया कि मैं लंबे समय से सांप पकड़ रहा हूं। कई कोबरा पकड़े हैं। लेकिन इतना खतरनाक और उम्रदराज कोबरा पहली बार पकड़ा है। यह कोबरा करीब 12 साल का होगा। इसका वजन साढ़े 7 किलो से भी ज्यादा था। सांप को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया है।
Post a Comment