भोपाल/छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश पुलिस के आंतकरोधी दस्ते ने केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 16 युवाओं को हिरासत में लिया है। यह लोग कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधित संगठन हिज्ब-उत-तहरीर (एचयूटी) से जुड़े हैं। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से दस और छिंदवाड़ा से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। इसके साथ ही हैदराबाद से पांच लोगों को हिरासत में लिया है।
अधिकृत जानकारी
के अनुसार भोपाल गैस पीड़ितों के संगठन से जुड़े ख्यात सामाजिक कार्यकर्ता के बेटे
मोहम्मद वसीम को भी हिरासत में लिया है। वह एक एनजीओ के लिए काम कर रहा था। तीन महीने
से संदिग्धों पर नजर रखी जा रही थी और मंगलवार सुबह इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। इस
दौरान भड़काने वाली सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, एक दर्जन से अधिक सेल फोन जब्त
किए हैं। भोपाल के एशबाग इलाके में बाग उमराव दूल्हा, जवाहर कॉलोनी और बाग फरहत अफजा
में छापे मारे गए हैं। जिन्हें हिरासत में लिया गया है, उनसे विस्तृत पूछताछ की जा
रही है। उसके आधार पर ही पता चलेगा कि यह लोग इस प्रतिबंधित संगठन से जुड़े हैं या
किस तरह की गतिविधियों में शामिल रहे हैं।
प्रतिबंधित आतंकी संगठन है एचयूटी (HuT)
विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के मुताबिक एचयूटी 50 से अधिक देशों में सक्रिय हैं। इसका मुख्यालय लंदन में है और इस संगठन के पास एक अलग आर्म्ड विंग है, जो अपने सैनिकों को केमिकल, बैक्टीरियल और बायोलॉजिकल युद्ध में निपुण कर रही है। ज्यादातर एजेंसियों की निगरानी से बचकर भी यह संगठन तेजी से फैला है। खास बात यह है कि भारत में 2010 के बाद से इस संगठन की कोई घोषित गतिविधि सामने नहीं आई है।
Post a Comment