भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ओंकारेश्वर में पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) के शरदापीठ मंदिर की प्रतिकृति बनाएगी। इसके लिए संस्कृति विभाग ने शारदापीठ के मंदिर के चित्रों के आधार पर डिजाइन तैयार किया गया है। यहां एक गुरुकुल बनेगा, जिसमें बच्चों को शिक्षा भी दी जाएगी।

शारदा  पीठ 18 महाशक्तियों में से एक हैं। यह एलओसी से 10 किमी अंदर पीओके में है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार यहां देवी सती का दाया हाथ आकर गिरा था। इस प्राचीन विरासत को 1994 में नष्ट कर दिया गया। अब मध्य प्रदेश सरकार मंदिर के पुराने चित्रों से उसकी प्रतिकृति बना रही है। शारदा पीठ मंदिर में कश्मीरी पंडितों को बहुत श्रद्धा और आस्था हैं। यह कश्मीर की संस्कृति और विरासत से भी जुड़ा हुआ है। यहां पर आदि शंकराचार्य ने तपस्या की थी। उन्होंने मंदिर में एक धर्म पर आयोचित चर्चा में भाग भी लिया था। 

प्रदेश सरकर ओंकारेश्वर में अद्वैत वेदांत का केंद्र और शंकराचार्य की प्रतिमा स्थापित कर रही है। इसका निर्माण 85 एकड़ में किया जा रहा है। इसमें ही पाक अधिकृत कश्मीर स्थित शारदा पीठ मंदिर लकड़ी से बना है। ओंकारेश्वर में मंदिर को मूल स्वरूप देने के लिए लकड़ियों का ही उपयोग किया जाएगा। साथ ही मजबूती देने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

संस्कृति विभाग के प्रमुख सचिव शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि ओंकारेश्वर में भारतीय संस्कृति, पुरातत्व और स्थापत्य को ध्यान में रखते हुए निर्माण किया जा रहा है। यहां पर पीओके स्थित शारदापीठ मंदिर की प्रतिकृति बनाई जाएगी। पीओके में अब मंदिर नहीं हैं। उसके पुराने चित्रों के आधार पर मंदिर तैयार किया जाएगा। वहां गुरुकुल भी बनेगा। जिसमें बच्चों को अद्वैत वेदांत की शिक्षा दी जाएगी। 

Post a Comment

Previous Post Next Post