जबलपुर। पनागर के कुसनेर से लापता किशोर का शव गुरुवार को डोंगर बरेड़ा के पास नहर में उतराता मिला। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। किशोर की मौत से नाराज परिजन, ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों ने नेशनल हाईवे तीस पर कुसनेर के पास चक्काजाम कर दिया। इससे दोनों ओर जाम लग गया। नारेबाजी और प्रदर्शन कर मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाया, तो आधे घंटे में जाम समाप्त हुआ।
यह है मामला
पनागर पुलिस
ने बताया कि कुसनेर निवासी महेंद्र पटेल का बेटा अभिषेक (17) परिजन के साथ खेती करता
था। 15 जनवरी को वह घर से निकला। उसने परिजन को नहर की तरफ जाने की बात कही। देर शाम
तक वह वापस नहीं लौटा, तो तलाश शुरू की गई। उसकी चप्पल नहर के पास मिली। पनागर पुलिस
ने मामले में प्रलोभन देकर अपहरण का प्रकरण दर्ज किया।
इस बीच गुरुवार
दोपहर साढ़े 12 बजे अभिषेक का शव डोगर बरेड़ा गांव के पास नहर में मिला। परिजन और ग्रामीण
नेशनल हाईवे पर पहुंचे और चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन ने आरोप लगाया
कि हत्या कर अभिषेक का शव नहर में फेंका गया है।
पुलिस को नहर से शव निकालने में
काफी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग आधे से पौन घंटे बाद शव को पानी से निकाला जा सका। वह
पानी में फूल चुका था। इधर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी और जांच का आश्वासन
दिया। तब प्रदर्शन समाप्त हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजन को सौंपा।
Post a Comment