इंदौर। एक साल पहले तेजाजी नगर पुलिस ने 2 करोड़ की MD ड्रग पकड़कर सुर्खियां बटोरी थीं। FSL जांच में वह पदार्थ पोटेशियम नाइट्रेट (यूरिया) पाया गया। जिला कोर्ट ने मंगलवार को खारिजी रिपोर्ट स्वीकार कर सभी आरोपियों को राहत दी।
26 फरवरी 2025 की घटना
एबी रोड बायपास पर संदिग्ध बाइक सवारों को पकड़ा। एक की जेब से 198 ग्राम सफेद पाउडर बरामद। पुलिस ने इसे MD ड्रग बताकर 2 करोड़ कीमत का पंचनामा बनाया। धारा 8/22 के तहत गिरफ्तार।
FSL की दो रिपोर्टों ने उजागर की सच्चाई
भोपाल FSL: मादक पदार्थ नहीं, खाद-पटाखों में प्रयुक्त यूरिया।
हैदराबाद सेंट्रल FSL (9 दिसंबर 2025): पुष्टि। NDPएस अपराध से इनकार।
कोर्ट का आदेश
तेजाजी नगर पुलिस ने स्वीकारा- मामला गलत। कोर्ट ने विजय, शाहनवाज, राजा व पुलिसकर्मी सहित सभी को बरी किया। जब्त मोबाइल-सामान लौटाने के आदेश। सभी जमानत पर।
वकीलों की राय
वकील बोले- अनुच्छेद 226-227 के तहत सरकार से हर्जाना व संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग हो सकती है।
एडवोकेट ने बताया- NDPएस धारा 58 पुलिस दुरुपयोग पर दंड का प्रावधान देती है।

Post a Comment