इंदौर में तेज रफ्तार कार के ट्रक में घुस जाने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल का निजी अस्पताल में इलाज जारी है।
हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5:15 बजे रालामंडल क्षेत्र में हुआ। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ग्रे रंग की एक कार में चार युवक-युवतियां सवार थे। ये सभी जन्मदिन की पार्टी मनाकर इंदौर लौट रहे थे। कार चला रहा युवक नशे की हालत में था, जिसके चलते वाहन अनियंत्रित होकर सामने चल रहे ट्रक में जा घुसा।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। कार से शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं।
मृतकों की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। सभी इंदौर के ही रहने वाले थे। मृत युवती उच्च शिक्षा पूरी कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी। वहीं, एक युवक के परिवार का परिवहन व्यवसाय बताया गया है।
पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। आसपास के मार्गों पर नाकेबंदी कर जांच की जा रही है।

Post a Comment