ईरान के विदेश मंत्री ए. अराघची ने कहा कि अगर ब्रिटेन ईरानी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में नाकाम रहा तो ईरान लंदन दूतावास के स्टाफ को वापस बुलाने पर मजबूर होगा।
सोमवार को एक्स पर पोस्ट में उन्होंने ब्रिटेन के विदेश सचिव से फोन पर बात का हवाला देते हुए कहा, “अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत ब्रिटेन को ईरान के लंदन दूतावास और वाणिज्य दूतावास की सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। अगर ब्रिटेन राजनयिक मिशनों की रक्षा का कर्तव्य नहीं निभा सकता, तो ईरान को कर्मचारियों को निकालने का विकल्प बचेगा।”
उन्होंने ब्रिटेन से ईरान के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप न करने और इजरायली समर्थित तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। ऑफकॉम के हिंसा भड़काने और आतंकवाद के महिमामंडन पर नियमों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की।
ब्रिटिश अधिकारियों से ईरानी मामलों में दखल न देने का आग्रह किया। शनिवार को लंदन में ईरानी दूतावास पर एक व्यक्ति चढ़ा और झंडा उतार दिया था। इसके बाद ईरान ने ब्रिटेन के राजदूत एच. एस. को तलब कर कड़ा विरोध दर्ज कराया था।

Post a Comment