यूपी के गोरखपुर के बांसगांव इलाके में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी के सात साल बाद पति ने लिंग परिवर्तन कराकर महिला बन गया। आश्चर्यजनक रूप से पत्नी को दो साल बाद इसकी जानकारी हुई, जिससे वैवाहिक जीवन में भूचाल आ गया। पत्नी का आरोप है कि प्राइवेट कंपनी में अच्छे पद पर काम करने वाले पति ने पिछले साल मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। अब पत्नी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और हर्जाने की मांग की है। दूसरे पक्ष ने भी अर्जी दाखिल की है, मामला अदालत में विचाराधीन है।

पीड़िता का कहना है कि शादी के बाद से ही पति का उसके प्रति कोई लगाव नहीं था। वह अक्सर मारपीट करता और मानसिक प्रताड़ना देता था। पत्नी के अनुसार, पति का व्यवहार सामान्य नहीं था, वह अजीब हरकतें करता था। आरोप है कि पति अपने दोस्तों के साथ अनैतिक संबंध बनाता था और उसे भी इसके लिए मजबूर करता था। विरोध पर मारपीट होती थी। बच्चों के भविष्य के लिए वह सब सहती रही, लेकिन दो साल बाद मेडिकल पर्ची से लिंग परिवर्तन का पता चला।

दोनों पक्षों ने कोर्ट में अपनी दलीलें रखी हैं। पति का कहना है कि आरोप बेबुनियाद हैं और उसे निजी जीवन जीने का अधिकार है। कोर्ट दोनों पक्षों को सुन रहा है, सुनवाई जारी है।

पीड़िता के मुताबिक, पति ने फैसला लेने से पहले न तो उसे बताया और न परिवार को भरोसे में लिया। इससे वैवाहिक जीवन बर्बाद हो गया। दो मासूम बेटियों का भविष्य खतरे में है। उसने धोखा, क्रूरता और अमानवीय व्यवहार का आरोप लगाते हुए कोर्ट से हर्जाना दिलाने की मांग की है।

इस खबर को ऑडियो में सुनें




Post a Comment

Previous Post Next Post