इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा। जहां अधिकांश कॉलोनियों में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। कई जगह लीकेज की समस्या सामने आई है।

वार्ड नंबर 22, 39, 52 और 56 में बदबूदार, झाग वाला और गंदा पानी आ रहा है। कई जगह पानी में कीड़े तक नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शुरुआती पानी को फेंकना पड़ता है, वरना जान का खतरा है। बाद में आने वाला पानी दवाएं और फिटकरी डालकर ही इस्तेमाल कर रहे हैं।

भागीरथपुरा में आज पानी सप्लाई होगी
भागीरथपुरा में टैंकर से पानी भेजा जा रहा है। टैंकर का पानी पहले टेस्ट हो रहा है, फिर घरों तक पहुंचाया जा रहा। नगर निगम आयुक्त के. एस. ने बताया कि दोपहर 12 बजे बाद पानी की सप्लाई होगी। यह सप्लाई उपयोग के लिए नहीं, बल्कि लीकेज जांचने के लिए है। पानी के सैंपल लिए जाएंगे, रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी से अब तक 23 मौतें हो चुकी हैं। वर्तमान में 39 मरीज भर्ती हैं, जिनमें 10 आईसीयू में और 3 वेंटिलेटर पर हैं। लगातार मौतों से इलाके में दहशत बनी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post