इंदौर में दूषित पानी पीने से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा। सोमवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 23 हो गई। नवीनतम मृतक का नाम भगवानदास पिता टी. बी. (64 वर्ष) है। वे करीब 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। पहले उन्हें एक निजी अस्पताल में दाखिल किया गया था, बाद में बॉम्बे अस्पताल रेफर किया गया।
अस्पताल के जनरल मैनेजर राहुल पी. ने बताया कि उन्हें यहां लाने पर कार्डियक अरेस्ट आ गया था। CPR देकर उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया। मरीज को गैंग्रीन सहित मल्टी-ऑर्गन फेलियर की शिकायत थी।

Post a Comment