इंदौर के राजेंद्र नगर में एक महिला की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने घटना की जानकारी उसके मायके पक्ष को दी, जिसके बाद बहन ने पुलिस को सूचित किया।
राजेंद्र नगर पुलिस के अनुसार, स्थानीय निवासी अनिता (22 वर्ष), पुत्री यू. पी. की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। पति यू. ने अपनी साली मधु को फोन कर इसकी जानकारी दी। अस्पताल ले जाते समय ही अनिता की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस को सूचना मिली और मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की गई।
परिवार के अनुसार, अनिता के मायके के लोग महाराष्ट्र के मुंबई के पास रहते हैं। ससुराल पक्ष का कहना है कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। अनिता की शादी चार साल पहले हुई थी और उसकी दो साल की बेटी है। पति ड्राइवरी का काम करते हैं।
राजेंद्र नगर पुलिस ने बताया कि अनिता का इलाज इंदिरा गांधी अस्पताल में चल रहा था। बहन की शिकायत पर पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Post a Comment