यूपी के सिद्धार्थनगर से एक बड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि एक नाबालिग के साथ दोस्ती की आड़ में युवक ने उसे नशीला पदार्थ दिया और उसका शोषण किया। वीडियो भी बनाया गया। यही वीडियो उसने अपने करीब 8-9 दोस्तों में भेज दिया। इसके बाद उसी वीडियो के डर से कई युवकों ने महीनों तक नाबालिग पर दबाव बनाकर गलत हरकतें कीं।
करीब सात महीने तक यह सब चलता रहा। जब नाबालिग इस दबाव को सहन नहीं कर पाई तो उसने अपनी बड़ी बहन को जानकारी दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुँचा। जाँच में अब तक 9 युवकों का नाम सामने आया है, जिनमें से 8 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस बाकी की भी तलाश में है।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शुरुआत में स्थानीय स्तर पर मामले को शांत कराने का दबाव बनाया गया, लेकिन अधिकारियों तक शिकायत पहुंचने पर कार्रवाई तेज की गई। अब मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाया जा रहा है ताकि आरोपियों को जल्द सजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू हो सके।

Post a Comment