इंदौर विकास प्राधिकरण करीब 15 साल पहले चंद्रगुप्त मोर्य प्रतिमा चौराहा से अनोप टॉकिज चौराहा तक सड़क बना चुका है, लेकिन आगे का हिस्सा अधूरा था। अब एबी रोड से रिंग रोड के बीच एमआर-9 लिंक रोड का काम फिर से शुरू हो गया है। भविष्य में यह सड़क खजराना होकर बायपास से जोड़ी जाएगी।
इस रोड के 100 फीट चौड़े हिस्से में आने वाले लगभग 140 मकानों को हटाया गया। रहवासी विरोध भी कर रहे थे, मगर समयसीमा पूरी होने के बाद नगर निगम की टीम ने बाधक हिस्सों को जेसीबी से हटाया। पहले कुछ लोगों को नोटिस दिए गए थे और स्वैच्छिक रूप से हटाने के लिए कहा गया था। कुछ ने खुद हटाया, बाकी हिस्से निगम ने गिराए।
अब योजना है कि अगले माह इस हिस्से में सड़क निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
बीच का 300 मीटर हिस्सा अभी भी रोड़ा
एबी रोड से संजय गांधी नगर तक चौड़ीकरण पूरा हो चुका है, पर लगभग 300 मीटर में घनी बस्ती है। यहाँ करीब 200 से ज़्यादा निर्माण बाधक हैं। कई रहवासी जमीन के बदले प्लॉट की मांग कर रहे हैं इसी वजह से यह हिस्सा अधूरा है और सड़क अभी पूरी तरह कनेक्ट नहीं हो पा रही।

Post a Comment