राजस्थान के कोटपुतली-बहरोड़ ज़िले के बहरोड़ इलाके में एक बार फिर तनाव भड़काने वाली घटना सामने आई है। बुधवार सुबह नेशनल हाईवे-48 पर गांव शेरपुर के पास आठ ऊंटों से भरी एक पिकअप को गोरक्षकों ने रोक लिया। बताया गया कि ऊंटों को बेहद खराब हालत में ठूंस-ठूंसकर भरा गया था।
शक के आधार पर वाहन की तलाशी लेने के बाद जब ऊंट मिले तो गोरक्षकों ने ड्राइवर को बाहर निकाल लिया और उसकी पिटाई कर कान पकड़कर माफी मंगवाई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ड्राइवर को भीड़ से छुड़ाकर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
ड्राइवर का कहना है कि वह ऊंटों को पुष्कर से हरियाणा के नूंह इलाके तक ले जा रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बहरोड़ पहले भी ऐसी घटनाओं को लेकर सुर्खियों में रह चुका है, जिससे एक बार फिर क्षेत्र में तनाव और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

Post a Comment