ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरियो मंगलवार सुबह जंग के मैदान में तब्दील हो गई जब 2,500 पुलिसकर्मियों ने हेलीकॉप्टर की मदद से एक साथ कई इलाकों में छापेमारी शुरू की। जिसे देश के सबसे ताकतवर अपराध गिरोहों में से एक माना जाता है।
हालांकि, यह छापेमारी जल्द ही खूनी मुठभेड़ में बदल गई। पुलिस और रेड कमांड के बीच फायरिंग में अब तक 132 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें चार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। सड़कों पर खून फैला हुआ है और कई शव घंटों तक पड़े रहे। स्थानीय लोगों ने पुलिस पर बल प्रयोग और बर्बरता के आरोप लगाए हैं। उन्होंने राज्यपाल से इस्तीफे की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया है। लोगों का कहना है कि यह ऑपरेशन नहीं, बल्कि एक नरसंहार था। नागरिकों ने शवों को सड़कों पर रखकर विरोध जताया।
संयुक्त राष्ट्र और मानवाधिकार संगठनों ने इस हिंसा की निंदा की है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है और सुनवाई के लिए राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों को बुलाया है। (राज्यपाल का नाम गोपनीय रखा गया है।)
पुलिस का कहना है कि उन्होंने यह अभियान ‘नारको-आतंकवाद’ के खिलाफ चलाया था। पुलिस के मुताबिक, रेड कमांड के सदस्यों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं; गिरोह ने सड़कों पर जलते बैरिकेड लगाए और सुरक्षा बलों पर ड्रोन/बम का भी उपयोग किया। पुलिस का तर्क है कि गिरोह हाल के महीनों में नए इलाकों पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा था और गिरोहों के बीच मुठभेड़ हुई, इसलिए बड़े पैमाने पर छापे मारे गए।
.gif)
Post a Comment