राजा रघुवंशी मर्डर केस तो आपको याद ही होगा। इसमें पत्नी सोनम रघुवंशी ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करवा दी थी। इस घटना को यादकर आज भी लोगों के रोंगहटे खड़े हो जाते हैं, लेकिन झांसी की एक बहू सोनम रघुवंशी से भी ज्यादा खतरनाक निकली। उसने अपनी बहन और उसके प्रेमी संग मिलकर ऐसी चाल चली कि पूरा परिवार ही तहस-नहस हो गया। बहू के कारनामे सुनकर आम आदमी ही नहीं पुलिस के भी होश फाख्ता हो गए। दरअसल पूजा नाम की महिला ने अपने पति पर गोलियां चलवाकर उसे मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद उसने अपनी सास को भी मरवा डाला। पति की हत्या के बाद वह अपने देवर के साथ रिलेशनशिप में रहने लगी। दोनों के रिश्ते को कुछ ही दिन बीते थे कि देवर की मौत हो गई। इसी दौरान महिला के अपने जेठ के साथ अवैध संबंध हो गए। ससुर को जब जानकारी हुई तो वह उसे गांव लेकर आ गया। ससुर के पास 16 बीघा जमीन थी। देवर की मौत के बाद महिला के हिस्से में आठ बीघा जमीन हा रही थी, जिसे वह बेचकर ग्वालियर में रहना चाहती थी, लेकिन सास राजी नहीं थी। सास को रास्ते से हटाने के लिए महिला ने अपनी बहन के प्रेमी का सहारा लिया और सास को मरवा दिया। पुलिस पूछताछ में जब इन सभी मामलो की जानकारी हुई तो सभी हैरान रह गए।

मुठभेड़ में हत्या व लूट का आरोपी धर दबोचा

स्वॉट टीम व टहरौली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार-बुधवार की रात गुजरी 24 जून को गांव कुम्हरिया में अधेड़ महिला की हुई हत्या और लूट के आरोपित को मुठभेड़ में धर-दबोचा। उसके पास से लूटे गए करीब 8 लाख रुपए के जेवरात, नगदी, तमंचा-कारमूस बरामद की है। पुलिस की गोली से घायल हो गया। हत्या में शामिल सगी बहनों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

सोने-चांदी के लूटे गए जेवरात बरामद

एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि हत्यारोपी अनिल वर्मा निवासी ग्वालियर के पास से चार चूड़ी पीली धातु, एक हार, एक मंगलसत्र, एक गले की चेन, दो मोती की माला, पैंडल, दो टॉप्स, एक जोड़ी भारी पायलें, ए करधनी, एक कान की बाली, दो जोड़ी फायल, एक ब्रेसलेट, एक फूल, एक अवैध तमंचा सहित अन्य बरामद किया है। पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है।

नशीला इंजेक्शन दे गला घोंटकर की थी हत्या

गुजरी 24 जून को गांव कुम्हरिया में सुशीला देवी (55) का शव बंद कमरे में मिला था। घर पर कोई नहीं थी। देर रात पति ने आकर देखा तो दंग रह गया। बाद में हत्या की लूट की मास्टर माइंड उसकी बहू पूजा निकली। उसने अपनी सगी बहन कमला व उसके दोस्त अनिल वर्मा के साथ मिलकर अपने हिस्से की जमीन बेचने में रोड़ा बनी सास को मारने की प्लांनिंग ग्वालियर में रची थी। कमला और अनिल 24 जून को कुम्हरिया आए थे। वहां उन्होंने सुशीला को पहले नशीला इंजेक्शन लगाया। फिर गला घोंटकर मार डाला था।

दो सगी बहने पहले हो चुकी हैं गिरफ्तार

बीती 28 जून को पुलिस ने हत्या व लूट की मास्टर माइंड सुशीला देवी की बहू पूजा को गिरफ्तार किया था। वह ग्वालियर में थी। सख्ती से पूछने पर उसने सारे राज उगले। इसके बाद पूजा की बहन कमला व उसके दोस्त अनिल के नाम सामने

क्या है पूरा मामला

गांव कुम्हरिया निवासी सुशीला देवी पत्नी अजय प्रताप सिंह की 24 जून हत्या हुई थी। परिजन जब घर लौटे तो बंद कमरे में उसका शव मिला था। बाहर से दरवाजे पर सांकर लगी थी। पति व बेटा ग्वालियर गए थे। बाद में पति अजय प्रताप ने हत्या व लूट की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी। इसी कड़ी में स्वॉट टीम व टहरौली थाना पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर टीम तय स्थान पर जहां से बाइक सवार आता दिखाई दिया। उसे रोकने का इशारा किया तो उसने फायरिंग कर दी। पुलिस पार्टी ने भी तुरंत मोर्चा संभाला। जवाबी कार्रवाई में उसे पैर में गोली लगी। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंहने बताया कि गांव कुम्हरिया में सुशीला देवी की हत्याकांड का आरोपी अनिल वर्मा बघेरा से किसी को लूटे गए जेवरात बेचने जा रहा था। उसे गिरफ्तार किया है। उसके पास से 8 लाख रुपए के जेवरात बरामद किए गए हें। वह पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुसंगत धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post