मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को धार जिले के कुक्षी में जाने के लिए इंदौर विमानतल पहुंचे। उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने तो इस देश की आजादी के संघर्ष के साथ-साथ हमारे पहले ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर का जीर्णोद्धार किया। तब राहुल गांधी के पूर्वज नेहरू जी को इसके लोकार्पण के लिए आमंत्रित किया था और उन्होंने मना कर दिया था। दुर्भाग्य से कहना पड़ रहा है गांधी परिवार आज भी राम मंदिर के दर्शन करने से बच रहे है। कांग्रेस अब सरदार पटेल के सिद्धांतों पर चलना चाहती है तो देर से ही सही दुरुस्त आई है।

उन्होंने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ -सबका विकास - सबका विश्वास और सबका प्रयास के आधार पर हमारी सरकारें देश भर में जनता की सेवा कर रही है। जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें है। वहां विकास की गंगा बह रही है।

बंगाल में हो रहे आंदोलनों के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन-जिन लोगों ने वक्फ बिल का विरोध किया, उनके वहां ही क्यों आग लगी है। इससे कांग्रेस की साजिश बेनकाब हुई है। कांग्रेस ने वर्ग विशेष के वोटों के चक्कर मेें बहुसंख्यक वर्ग के साथ अन्याय किया। कुक्षी में दो आयोजनों मेें शामिल होने के बाद वे पर्यटन स्थल मांडू पहुंचे। विमानतल पर मुख्यमंत्री मोहन यादव का भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने स्वागत किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post