इंदौर के भाजपा नेता मोनू कल्याणे की पत्नी ने आत्महत्या कर अपना जीवन समाप्त कर लिया। जून मेें हुई पति की हत्या के बाद पत्नी तनाव में थी। बुधवार को पत्नी दीपिका ने फांसी लगा ली। मोनू भाजपा के पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय का समर्थक था और जिस दिन वह क्षेत्र मेें यात्रा निकालने वाला था। उस दिन उसकी क्षेत्र के ही एक युवक ने हत्या कर दी,क्योकि वह उसका आए दिन आरोपी का मजाक उड़ाता था। मोनू की हत्या के बाद नगर निगम ने आरोपी का मकान भी तोड़ दिया था।
पति मोनू की हत्या के बाद पत्नी दीपिका ससुराल मेें रह रही थी और मोनू के न रहने का उसे धक्का लगा था। बुधवार सुबह वह नीचे नहीं आई तो परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन दरवाजा नहीं खोला। परिजनों को शंका हुई तो दरवाजा तोड़ा। दीपिका का शव फांसी पर लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कमरे की तलाशी ली गई, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैै।
परिजनों ने बताया कि 23 जून को मोनू का मर्डर हुआ था। उसके बाद पत्नी अक्सर कहती है कि उसे भी अब नहीं जीता। वह भी अपने पति के पास जाना चाहती है। कुछ दिनों तक वह अपने महू स्थित मायके में भी रही, लेकिन वहां भी उसका मन नहीं लगा। ससुराल में अक्सर वह तनाव मेें रहती थी,इसलिए परिजन उसे अकेला नहीं छोड़ते थेे, लेकिन मौका देखकर पत्नी ने खुद का जीवन भी समाप्त कर लिया। मोनू के परिवार में एक बेटा और एक बेटी भी है।
Post a Comment