इंदौर। इंदौर एनआरआइ फोरम शहर में 17 दिसंबर को एनआरआइ समिट करेगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव की पहल पर फोरम ने एक साल पहले प्रवासी दिवस पर हुए आयोजन के करीब एक माह पहले इसी तरह का आयोजन किया था। उसमें करीब 180 प्रवासी भारतीय शामिल हुए थे। कुछ ने आनलाइन वीडियो कान्फ्रेसिंग से जुड़कर भी सुझाव दिए थे। अब एक बार फिर इस आयोजन में करीब 200 प्रवासी भारतीय शामिल होंगे। वे शहर से जुड़ी समस्याओं के निराकरण व शहर हित में किस तरह अपना योगदान दे सकते हैं, इस संबंध में सुझाव व सहयोग के बारे में जानकारी देंगे।
इंदौर की परंपरा व संस्कृति से एनआरआइ को जोड़ने के प्रयास
आयोजन में विश्व में अपने काम, नाम व पहचान का डंका बजाने वाले प्रमुख प्रवासी भारतीय शामिल होंगे। भाजपा ओवरसीज के प्रमुख डा. विजय चौथाईवाला के शामिल होने की संभावना है। एनआरआइ मेहमानों को इंदौर में मालवी अंदाज में स्वागत-सत्कार किया जाएग। उन्हें इंदौर में किए गए नवाचारों की जानकारी दी जाएगी। प्रमुख आयोजन रंगपंचमी की गेर, अनंत चतुर्दशी की झांकी जैसे आयोजनों से एनआरआइ को जोड़ने के लिए लाइव लिंक के माध्यम से त्योहार व संस्कृति को दिखाया गया। मकर संक्रांति व चतुर्दशी पर निकलने वाली झांकियों को देखने के लिए प्रवासी भारतीयों को इंदौर में आमंत्रित किया गया।
इंदौर के ये एनआरआइ होंगे शामिल
- जितेन्द्र वैद्य- यूएई में बिजनेस मैन
- रोहन अग्रवाल- टोक्यो के आइटी प्रोफेशनल्स
- आनंद तिवारी-शिकागो में आइटी बिजनेस मैन
- सोनिया बिल्लौरे- स्वीडन में प्रोफेसर व रिसर्चर
- राजीव नेमा- अमेरिका में आईटी प्रोफेशनल्स
चार सरकारी स्कूलों में तैयार किए स्मार्ट क्लास रूम
इंदौर के एनआरआइ ने गांधीनगर क्षेत्र के नया बसेरा, अन्नपूर्णा सहित शहर के चार सरकारी स्कूलों में अपने खर्च पर स्मार्ट क्लासरूम बनाए। पांच सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लास रूम तैयार करने की भी योजना है। इसके अलावा अन्य काम भी हो सकते हैं।
Post a Comment