उज्जैन। होली पर्व पर बाबा महाकाल को हर्बल गुलाल लगाया जाएगा। तो वहीं, रंगपंचमी पर टेसू के फूलों से बने खास रंग से बाबा महाकाल को रंगा जाएगा। प्राकृतिक रंग बनाने के लिए इस वर्ष मंदिर प्रबंधन ने करीब तीन क्विंटल टेसू के फूल मंगाएं हैं। इन्हें पुजारी-पुरोहित बड़े-बड़े तपेलों में उबालेंगे। इसी रंगल को रंगपंचमी के दिन सुबह सबसे पहले बाबा महाकाल को लगाया जाएगा। फिर शहर में रंगपंचमी का उल्लास शुरू होगा।
Post a Comment