उज्जैन। धार्मिक नगरी उज्जैन में रहने वाले लोग निराले हैं। जो वैसे तो हर क्षण बाबा महाकाल का यशोगान करते ही हैं, लेकिन जब कोई विशेष पर्व होता है तो विभिन्न तरीकों से भगवान के प्रति अपनी आस्था भी व्यक्त करते हैं। ऐसा ही कुछ निजातपुरा क्षेत्र में रहने वाली एक बालिका ने किया है। जिसने भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह उपलक्ष्य में अपने घर की छत पर न सात फीट की रंगोली बनाई और इसे 121 दीपकों से सजाया।

भगवान शिव और माता पार्वती कि सात फीट लंबी रंगोली बनाने वाली माही मगरिया ने बताया कि महाशिवरात्रि पर उज्जैन में जहां लाखों दीपक जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया गया वहीं, 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के महाकाल मंदिर दर्शन करने आने पर भी एक नया रिकॉर्ड बना है। माही ने कहा कि मैं भी चाहती थी कि भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह उपलक्ष्य पर में भी कुछ अनूठा करूं इसीलिए मैंने पहली बार इस प्रकार की रंगोली बनाने का निर्णय लिया था। परिवार के लोगों ने रंगोली बनाने के लिए मुझे प्रोत्साहित किया, इसीलिए मैंने छह घंटे की मेहनत के बाद यह रंगोली बनाई है। रंगोली में भगवान शिव और माता पार्वती के अर्धनारीश्वर स्वरूप का चित्रण किया गया जिसकी 121 दीपों से सजावट भी की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post