शहडोल। शहडोल में सेवा निवृत्त कालरी कर्मचारी से जालसाज महिला ने अपने नाती के साथ मिलकर बैंक में जमा जीवन भर की जमा पूंजी के 44 लाख रुपये हड़प लिए। जब इसकी जानकारी पीड़ित को लगी तो उसकी पत्नी ने इसकी शिकायत बुढ़ार थाना में दर्ज कराई। आरोपी महिला व उसके नाती के खिलाफ़ धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के
अनुसार एसईसीएल के बंगवार माइंस से 2010 में सेवा निवृत्त कर्मचारी रज्जू सिंह ग्राम
जवारी थाना खैरहा में रहता है। इस बीच पत्नी से उसका थोड़ा मनमुटाव हो गया। जिसके बाद
रज्जू सिंह का उसी गांव की रहने वाली महिला नर्वदिया सिंह से संपर्क हुआ और वह अक्सर
उसके घर आना जाने लगा। एक ही गांव में रहने के कारण उक्त जालसाज महिला को यह पता था
कि रज्जू के खाते में कालरी से रिटायरमेंट के बाद मिली भारी भरकम रकम जमा है। इसलिए
उम्र के इस पड़ाव में भी महिला ने बुजुर्ग को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और इसी का
फायदा उठाते हुए आरोपी महिला ने अपने नाती मिथलेश सिंह के साथ मिलकर रज्जू सिंह के
बुढ़ार स्थित बैंक खाते से धीरे धीरे करीब 44 लाख रुपये छल कपट करते हुए निकाल लिए।
सेवा निवृत्त कर्मचारी बुजुर्ग
व अनपढ़ होने के कारण जब भी पैसा निकालने बुढ़ार
स्थित बैंक जाता तो वह आरोपी महिला के नाती को साथ लेकर बैंक जाता। चूंकि नाती को यह
पता था कि बुजुर्ग पढ़ा लिखा नहीं है इसलिए वह मनमानी रकम विड्रॉल फार्म में भरकर बुजुर्ग
से अंगूठा लगा लेता था और बुजुर्ग को कम पैसा दिया करता था। इस बात से आरोपी महिला
भी वाकिफ थी। लेकिन उसे मना करने के बजाए वह भी नाती की जालसाजी में शामिल रही। बीते
दिनों जब पीड़ित कर्मचारी के घर किसी कार्यक्रम
के लिए रुपयों की आवश्यकता पड़ी, तब पता चला कि खाते में तो इतने रुपये बचे ही नहीं
है। जिसके बाद पीड़ित रज्जू सिंह की पत्नी रामोलिया बाई ने बुढ़ार थाना जाकर इसकी शिकायत
दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके नाती के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू
कर दी है।
Post a Comment