जबलपुर। जबलपुर में एक युवक ने नशे की हालत में सिर में देशी कट्टे से गोली मार ली। जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। दरअसल घटना देर रात बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कूड़ा की है। जहां 21 वर्षीय युवक फूलसिंह नरसिंहपुर से अपनी बहन के यहां ससुराल आया था। जानकारी के मुताबिक देर रात युवक का किसी बात को लेकर रिश्तेदारों से विवाद हुआ था।
जिसके बाद युवक
ने नशे की हालत में खुद को सिर में गोली मार ली। वही गांव से कुछ ही दूरी में युवक
का शव सुबह मिला था। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम
के लिए मेडिकल भेज दिया है।
एडिशनल एसपी
शिवेश सिंह बघेल ने बताया बेलखेड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कूड़ा में एक 25 वर्षीय
युवक ने खुद के सिर में देशी कट्टे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक फूलसिंह नरसिंहपुर
जिले के ग्राम मोहास ग्राम का रहने वाला था। जो कि अपनी बहन की ससुराल आया हुआ था।
मंगलवार की रात बहन के ससुराल वालों से नशे की हालत में किसी बात को लेकर विवाद हुआ
और युवक वहां से कहीं चला गया था। जिसके बाद सुबह गांव के ही पास युवक का शव पड़ा हुआ
मिला।
जिसके सिर में गंभीर निशान थे।
साथ ही युवक के शव के नजदीक देशी कट्टा भी बरामद हुआ है। बहरहाल शव मिलने की सूचना
पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। वहीं पुलिस ने घटना की
जांच प्रारंभ कर दी है।


Post a Comment