इंदौर। इंदौर में गांजा बेचने वाली दो सगी बहनों और भाई को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी बाहर से गांजा लाकर उसे पुड़िया बनाकर अलग-अलग ठिकानों से बेचते थे। मोबाइल पर मैसेज और वॉट्सऐप कर एक दूसरे को डिलीवरी देते थे। पुलिस के मुताबिक पकड़ाई बहनों में से एक कॉलेज की स्टूडेंट है। वही कालेज स्टूडेंट्स को गांजा सप्लाई करती थी। फिलहाल आरोपियों को गांजा बेचने वाली की तलाश की जा रही है।
पुलिस थाना
एमआईजी की एसआई सीमा शर्मा के मुताबिक पकड़ाए आरोपियों के नाम निशा पुत्री तुलसी राम
लाखरे निवासी जग जीवन राम नगर, उसकी बहन दीपिका और भाई रामा है। पकड़ाए आरोपियों से
करीब साढ़े चार किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है। आरोपी इसे इलाके में और आसपास
पुड़िया बनाकर बेचते थे।
कॉलेज में सप्लाई
करती थी आरोपी
टीआई अजय वर्मा
के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी दीपिका एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। वह पढ़ाई के दौरान
ही कॉलेज के अन्य स्टूडेंट को गांजा सप्लाई करती थी। उसके वॉट्सऐप चैटिंग में भी इस
बात का जिक्र मिला है। वही कई अन्य लोग भी भाई-बहनों की इस तिकड़ी से गांजा खरीदते थे।
मां पर भी अपराध,
मानपुर के पास से लाते थे गांजा
पुलिस के मुताबिक आरोपियों का
पूरा परिवार ही गांजा बेचने का काम करता है। आरोपियों की मां पर भी पहले मादक पदार्थों
की खरीदी बिक्री को लेकर केस दर्ज है। वहीं पकड़ाए आरोपियों में दो पर पहले से अपराध
दर्ज है। पुलिस के मुताबिक सभी मानपुर के पास से गांजा लेकर आते थे। मानपुर से इन लोगों
को गांजा सप्लाई करने वालों की तलाश की जा रही है।
Post a Comment