इंदौर। इंदौर में एक चार साल के बच्चे की जलने से मौत हो गई। बताया जाता है कि बड़ी बहन ने अपने नहाने के लिए चूल्हे पर गर्म पानी का बर्तन चढ़ाया था। जिसे बच्चे ने हाथ मार कर अपने ऊपर गिरा लिया। उसे उपचार के लिए एमवाय में भर्ती कराया गया। जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया।

धार रोड़ के आईटी पार्क में रहकर मजूदरी करने वाले एक परिवार के 4 साल के बच्चे विशाल पुत्र विक्रम की मौत हो गई। रिश्तेदारों ने बताया कि घटना 12 जनवरी की सुबह की है। हर दिन की तरह माता-पिता उनके काम पर चले गए थे। बड़ी बहन रोशनी जो 10 साल की है। उसने नहाने के लिए पानी से भरा बर्तन जलते हुए चूल्हे पर चढ़ा दिया था। बहन काम के लिए कमरे से बाहर निकली। इसी दौरान विशाल ने हाथ से बर्तन गिरा दिया। खौलता हुआ पानी विशाल पर गिरने से वह बुरी तरह से झुलस गया।

चार बच्चो में तीसरा बच्चा था विशाल

विशाल के माता-पिता मूल रूप से नेपानगर के रहने वाले है। इंदौर में वह निर्माणाधीन बिल्ड़िगों में मजदूरी का काम करते हैं। काम के सिलसिले में कुछ समय पहले ही इंदौर आकर बस गए थे। विक्रम के परिवार में उनकी दो बेटी और एक बेटा ओर है। विशाल तीसरें नंबर का बच्चा है। सबसे छोटे बच्चे को वह अपने साथ लेकर जाते थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post