ऑफिस जा रही थी महिला, ट्रक ने कई फीट दूर तक घसीटा

इंदौर। इंदौर के बॉम्बे अस्पताल के पास एक स्कूटी सवार महिला को ट्रक ने रौंद दिया। महिला कई फीट दूर तक घिसटती चली गई। उसे तत्काल बॉम्बे अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला एक निजी कंपनी में काम करती थी। एनआईसीटी कंपनी में कम्प्यूटर ऑपरेटर पलक (26) स्कूटी से ऑफिस जा रही थी। पलक सड़क क्रॉस कर रही थी, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने चपेट में ले लिया। पुलिस ने ट्रक जब्त कर लिया है। घटना शुक्रवार शाम करीब 6 बजे की है। सुखलिया निवासी पलक के पिता धर्मेन्द्र ने बताया पांच साल पहले उसकी नंदानगर में रहने वाले विपिन से शादी हुई थी। तीन साल पहले दोनों अलग हो गए थे। वहीं, ट्रक के स्कूटी को रौंदते हुए VIDEO सामने आया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post