दिल्ली के पूर्वी हिस्से में रहने वाले लोगों को 27 और 28 नवंबर को पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने अंडरग्राउंड रिजर्वायर (UGR) और बूस्टर पंपिंग स्टेशनों की वार्षिक फ्लशिंग के चलते पानी की आपूर्ति प्रभावित होने की सूचना जारी की है। जल बोर्ड ने लोगों को सलाह दी है कि वे पहले से अपनी जरूरत के मुताबिक पानी का पर्याप्त इंतजाम कर लें 

जल बोर्ड के अनुसार, 27 नवंबर को रामेश पार्क, ललिता पार्क, जे-एक्सटेंशन, किशन कुंज, जगतराम पार्क, गढ़वाली मोहल्ला और गीता कॉलोनी के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रह सकती है।

इसके अलावा ताज एन्क्लेव, रानी गार्डन, सुंदर पार्क, शास्त्री नगर, राम नगर, राम नगर एक्सटेंशन, न्यू अनारकलीपुर, साउथ अनारकली और साउथ अनारकली एक्सटेंशन में भी लोगों को परेशानी हो सकती है।

28 नवंबर को बलदेव पार्क, गोविंद पार्क, जगतपुरी, कृष्णा नगर, अर्जुन नगर, राधेश्याम पार्क, गोविंदपुरा, खुरेजी, बृजपुरी, शिवपुरी, घोंडली और चंद्र नगर में पानी की सप्लाई प्रभावित होने की संभावना है। इसके साथ ही मिक्स्ड हाउस कोंडली फ्लैट्स में भी जलापूर्ति बाधित रह सकती है।

टैंकर के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

दिल्ली जल बोर्ड ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से अपील की है कि वे पानी की आपूर्ति बाधित होने से पहले पर्याप्त पानी जमा कर लें। जरूरत पड़ने पर पानी के टैंकर के लिए इन वॉटर इमरजेंसी नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

  • मंडावली वॉटर इमरजेंसी: 011-22727812
  • जागृति वॉटर इमरजेंसी: 011-22374834, 011-22374237

जल बोर्ड ने पानी की आपूर्ति में होने वाली असुविधा के लिए लोगों से खेद जताया है।

इससे पहले 25 और 26 नवंबर के लिए भी जलापूर्ति प्रभावित होने की एडवाइजरी जारी की गई थी। 26 नवंबर को रमेश पार्क, ललिता पार्क, जे-एक्सटेंशन, किशन कुंज के पार्ट-1 और पार्ट-2, जगतराम पार्क और गढ़वाली मोहल्ला में पानी की सप्लाई प्रभावित रहने की सूचना दी गई थी।

इसके अलावा गीता कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 5, 6, 7, 11 से 18 तक, ताज एन्क्लेव, रानी गार्डन, सुंदर पार्क, शास्त्री नगर, राम नगर, साउथ अनारकली, साउथ अनारकली एक्सटेंशन, बलदेव पार्क, गोविंद पार्क, शिवपुरी, जगतपुरी, कृष्णा नगर, चंद्र नगर, राम नगर एक्सटेंशन, अर्जुन नगर, गोविंदपुरा, खुरेजी, बृजपुरी, घोंडली, न्यू अनारकलीपुर और राधेश्याम पार्क भी प्रभावित क्षेत्रों में शामिल थे।

Speed 0.9x
Idle

Post a Comment

Previous Post Next Post