ग्राम पंचायत बिहाड़िया में सोमवार रात तेंदुआ दिखाई देने के बाद रहवासियों में दहशत का माहौल बन गया। ग्राम पंचायत के पीछे स्थित फार्म विला कॉलोनी में तेंदुआ घूमता हुआ नजर आया। कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों में उसकी गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं। फुटेज सामने आने के बाद लोगों को क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी मिली।

रहवासियों के अनुसार, इससे पहले भी 16 और 18 सितंबर को तेंदुआ कॉलोनी के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुआ था। सोमवार रात फिर से तेंदुआ दिखाई देने के बाद आसपास की अन्य कॉलोनियों में भी लोग सतर्क हो गए हैं। रहवासियों का कहना है कि तेंदुआ अभी भी कॉलोनी के आसपास हो सकता है।

फार्म विला कॉलोनी करीब 28 एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है, जहां 25 से अधिक फार्म हाउस बने हैं। सोमवार रात तेंदुआ कॉलोनी के भीतर घूमता दिखाई दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वन विभाग की टीम उसके मूवमेंट और संभावित रास्तों की जानकारी जुटा रही है। रहवासियों ने घटना की सूचना वन विभाग को दी है।

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हुई। टीम क्षेत्र में तेंदुए की तलाश करने के साथ उसकी गतिविधियों पर नजर रखेगी। सीसीटीवी फुटेज की मदद से तेंदुए की संभावित लोकेशन और उसके आने-जाने के रास्तों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तेंदुआ किस दिशा में गया।

वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही रात के समय अकेले बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है।

Speed 0.9x
Idle

Post a Comment

Previous Post Next Post