इंदौर में पंढरीनाथ थाने के सामने सोमवार सुबह अचानक सीमेंटेड सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। सड़क धंसने से यहां 10 फीट से अधिक गहरा गड्ढा बन गया। घटना के समय सड़क से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सड़क धंसने की जानकारी सुबह करीब 11 बजे नगर निगम को मिली। सूचना मिलते ही निगम की टीम जेसीबी मशीन के साथ मौके पर पहुंची और सड़क की मरम्मत का काम शुरू किया।

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, सड़क सीमेंटेड है और इसके नीचे का हिस्सा अचानक धंसने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। टीम इसकी जांच कर रही है। यह भी देखा जा रहा है कि कहीं सड़क के नीचे लीकेज, पाइपलाइन में खराबी या किसी तरह का सुराख होने के कारण तो जमीन नहीं धंसी।

Speed 0.9x
Idle

Post a Comment

Previous Post Next Post