इंदौर के खजराना गणेश मंदिर परिसर में रविवार दोपहर सड़क हादसे में 46 वर्षीय पेंटर की मौत हो गई। भोजनशाला के पास पैदल जा रहे व्यक्ति को एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार लेकर मौके से फरार हो गया।

मृतक खजराना क्षेत्र में काम के सिलसिले में गए थे। भोजन लेने के बाद वे पैदल मंदिर परिसर से बाहर निकल रहे थे, तभी कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद परिसर के सुरक्षा गार्ड ने घायल को उपचार के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया।

घटना के करीब दो घंटे बाद परिवार को हादसे की जानकारी मिली। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। खजराना थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

मृतक के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं।

Speed 0.9x
Idle

Post a Comment

Previous Post Next Post