इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में देर रात पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने तोड़फोड़ कर उत्पात मचाया। तिरुपति नगर स्थित पेट्रोल पंप पर हुई पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।
जानकारी के अनुसार, देर रात कुछ अज्ञात बदमाश अचानक पेट्रोल पंप परिसर में पहुंचे और तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालक ने एरोड्रम थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित शिकायत दी। संचालक ने पेट्रोल पंप से नकदी चोरी होने की आशंका भी जताई है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर बदमाशों की पहचान शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान होने के बाद उनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पेट्रोल पंप से नकदी चोरी हुई है या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

Post a Comment