इंदौर के तिलक नगर इलाके में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। आरोपियों ने दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विशाल एस. निवासी एक कॉलोनी की शिकायत पर पुलिस ने पवन (संविद नगर क्षेत्र), आयुष वी., छोटू और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार विशाल को आयुष वी. मिला, जो नशे की हालत में था। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान पवन भी मौके पर आ गया। आरोप है कि आयुष ने चाकू से विशाल के पैर पर वार किया। वहीं पवन ने भी चाकू से हमला किया, जिससे पैर में चोट आई। छोटू ने पत्थर से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए निखिल के साथ भी मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Speed
0.9x
Idle

Post a Comment