Lucknow Super Giants के युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी ने कहा है कि वे खुद को MS Dhoni जैसा फिनिशर बनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट उनका पसंदीदा है और 2011 वर्ल्ड कप में उनकी कप्तानी व मैच फिनिशिंग उन्हें प्रेरित करती है।

मुकुल का क्रिकेट सफर संघर्षों से भरा रहा है। उनके पिता खुद क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन परिस्थितियों के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। इसलिए उन्होंने तय किया कि उनका बेटा क्रिकेट में आगे बढ़ेगा।

आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद उनके पिता ने बड़ा फैसला लिया। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी छोड़कर काम शुरू किया और बेटे को क्रिकेट एकेडमी में दाखिला दिलाया।

करीब 12 साल की उम्र में मुकुल को सीकर की एक क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग का मौका मिला, जहां से उनके करियर की शुरुआत हुई। शुरुआती दिनों में परिवार में क्रिकेट का बैकग्राउंड न होने के कारण उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा, लेकिन लगातार मेहनत और परिवार के समर्थन से वे आगे बढ़ते गए।

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकुल अंडर-23 लिस्ट-ए टूर्नामेंट 2025-26 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने 617 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल थे।

इसी प्रदर्शन के आधार पर IPL में Lucknow Super Giants ने उन्हें 2.60 करोड़ रुपए में खरीदा, जो उनकी बेस प्राइस से कई गुना अधिक था।

हाल ही में खेले गए मैच में मुकुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए और टीम को मुश्किल स्थिति से जीत दिलाई। टीम को आखिरी 18 गेंदों में 43 रन चाहिए थे, लेकिन मुकुल की बेहतरीन फिनिशिंग ने मैच का रुख बदल दिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post