इंदौर के पाटनीपुरा इलाके में एक महिला आरक्षक को ई-रिक्शा चालक ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायल आरक्षक ने मेडिकल कराया, हालांकि फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है और थाने में आवेदन दिया गया है।
परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के पाटनीपुरा में विजयनगर थाने में पदस्थ महिला आरक्षक राजमोहिनी अपनी मां का चेकअप कराने के बाद उन्हें घर छोड़ने जा रही थीं। इसी दौरान एक ई-रिक्शा चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद आसपास मौजूद लोगों ने आरक्षक को संभाला, जबकि चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलने पर परदेशीपुरा पुलिस ने रात में उनका मेडिकल परीक्षण कराया। थाना प्रभारी आरडी के अनुसार, आरक्षक को गंभीर चोट नहीं आई है और मेडिकल के बाद वे ड्यूटी पर लौट गईं।
पुलिस के मुताबिक, महिला आरक्षक ने फिलहाल आवेदन दिया है। टक्कर मारने वाले ई-रिक्शा चालक की तलाश जारी है।

Post a Comment