इंदौर के धार रोड स्थित एक गांव में बुधवार सुबह एक बेकरी में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। घटना के समय अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।
फायर ब्रिगेड के अनुसार सुबह करीब 9 बजे एक बेकरी में आग लगी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि विस्तृत जांच अभी जारी है।
आग बुझाने में शुरुआत में काफी दिक्कत आई। करीब 10 टैंकर पानी डालने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग का धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। आसपास नमकीन फैक्ट्री और गोदाम होने के कारण खतरा और बढ़ गया था।
स्थानीय गार्ड ने सबसे पहले धुआं उठते देखा और फायर स्टेशन को सूचना दी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई।
अधिकारियों के अनुसार आग पर नियंत्रण कर लिया गया है, लेकिन अंदर जले हुए सामान के कारण अभी भी धुआं निकल रहा है। एहतियातन दमकल टीम मौके पर तैनात है।

Post a Comment