दिल्ली विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता और विधानसभा मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सुबह 7:49 बजे स्पीकर को ईमेल आया, जबकि 7:28 बजे विधानसभा को धमकी भरा मेल मिला। ईमेल में एलजी तरनजीत संधू, पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह स. का नाम भी लिखा गया।
धमकी मिलने के बाद सुरक्षाकर्मी तुरंत स्पीकर के कमरे में जांच के लिए पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, सीएम रेखा गुप्ता को भी ऐसा ही ईमेल मिला था। विधानसभा में बम की सूचना के बाद स्निफर डॉग स्क्वाड ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
एक विधायक अनिल ग. ने इसे अफवाह बताया और कहा कि सब कुछ सुरक्षित है और बैठक जारी रहेगी। धमकी के बावजूद सीएम रेखा गुप्ता ने विधानसभा में बजट पेश किया।
इस बार दिल्ली का बजट लगभग 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपये का है। उन्होंने दूसरी बार बजट पेश करते हुए कई बड़े ऐलान किए।


Post a Comment