इजराइल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर भारत में भी दिख रहा है। बीते दो दिनों में देशभर में 760 से अधिक इंटरनेशनल फ्लाइट्स रद्द हो चुकी हैं। आज भी दिल्ली एयरपोर्ट पर 87 फ्लाइट्स कैंसिल रहीं।

दिल्ली, मुंबई, कोच्ची, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर और अहमदाबाद जैसे प्रमुख अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट्स पर हजारों यात्री फंसे हुए हैं। एयरलाइंस वैकल्पिक व्यवस्थाएं करने में जुटी हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र M. ने आज दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क C. से मुलाकात के बाद कहा कि पश्चिम एशिया के हालात चिंताजनक हैं। भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी देशों के साथ मिलकर काम करेगा और बातचीत के जरिए समाधान का पक्षधर है।

इधर, जम्मू-कश्मीर में लगातार दूसरे दिन ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला K. की मौत की खबर के बाद विरोध प्रदर्शन जारी हैं। श्रीनगर के बेमिना इलाके में सुरक्षाबलों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया।

शोपियां, बारामूला और बांदीपोरा में भी बाजार बंद रहे।

भारत के अलावा पाकिस्तान में भी विरोध प्रदर्शन जारी हैं। पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoK) में प्रदर्शन हिंसक हो गया। गिलगित-बाल्टिस्तान में प्रदर्शनकारियों ने संयुक्त राष्ट्र से जुड़े एक दफ्तर में आग लगा दी।

स्कर्दू में एसपी ऑफिस और अन्य सरकारी इमारतों को नुकसान पहुंचाया गया। फायरिंग में 7 लोगों की मौत और 12 से अधिक के घायल होने की खबर है। अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित की गई है और सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर है।

रविवार को कराची स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के बाहर भी विरोध प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान हिंसक झड़पों में कई लोगों की मौत और घायल होने की खबर सामने आई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post