उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत का गहरा सदमा एक परिवार सहन नहीं कर सका। बताया जा रहा है कि मां और उसकी दो बेटियों ने जहर खा लिया। इलाज के दौरान मां (50) और 19 वर्षीय बेटी की मौत हो गई, जबकि 24 वर्षीय बड़ी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के अनुसार, परिवार पहले से बेटे की दिसंबर में हुई सड़क दुर्घटना के बाद मानसिक तनाव में था। प्राथमिक जांच में जहर खाने की आशंका जताई गई है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

Post a Comment