ग्वालियर में एक रिटायर्ड सैन्यकर्मी ने गुरुवार देर रात अपनी लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, मृतक श्याम बिहारी उम्र (50) शहर के एक आवासीय इलाके में रहते थे। वे चार साल पहले सेना से सेवानिवृत्त हुए थे।

परिजनों ने बताया कि गुरुवार रात भोजन के बाद वे अपने कमरे में सोने चले गए थे, जबकि पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में थे। रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच कमरे से गोली चलने की आवाज आई।

आवाज सुनकर परिवार के लोग कमरे में पहुंचे, जहां वे बिस्तर पर घायल अवस्था में पड़े मिले। उनके पास .315 बोर की लाइसेंसी राइफल पड़ी थी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

महाराजपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। राइफल को जब्त कर फिंगरप्रिंट जांच की जा रही है।

पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

परिवार के अनुसार, मृतक सुबह से शराब के नशे में थे। वहीं, आसपास के लोगों का कहना है कि रिटायरमेंट के बाद किए गए निवेश से अपेक्षित लाभ नहीं मिला, जिससे आर्थिक तनाव की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आत्महत्या के कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

थाना प्रभारी यशवंत गोयल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post