इंदौर में नशीली दवाओं की अवैध सप्लाई पर कार्रवाई करते हुए खजराना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से बड़ी मात्रा में अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद की गई हैं। जब्त दवाओं की कीमत 61 हजार रुपये से अधिक बताई जा रही है।

खजराना थाना पुलिस के अनुसार टीआई मनोज की टीम ने अकरम उर्फ चिटकू (निवासी स्थानीय क्षेत्र) और साहिल (निवासी शहर क्षेत्र) को पकड़ा है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले ग्राहकों को वॉट्सऐप पर टैबलेट की फोटो भेजते थे। पहचान पुख्ता होने के बाद ही डिलीवरी दी जाती थी। डिलीवरी का काम अकरम करता था, जबकि साहिल मेडिकल दुकानों से दवा की व्यवस्था करता था।

पुलिस के मुताबिक अकरम फैब्रिकेशन का काम करता है, जबकि साहिल पेशे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) है। बाजार में व्यापारियों से पहचान होने के कारण साहिल मेडिकल स्टोर्स से अल्प्राजोलम टैबलेट लेता था और फिर अकरम के साथ मिलकर उन्हें बेचता था। डिलीवरी के बाद दोनों आपस में रकम बांट लेते थे।

पुलिस साहिल से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह किन-किन मेडिकल स्टोर्स से अल्प्राजोलम टैबलेट लाता था और कब से इस अवैध कारोबार में शामिल था। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post