इंदौर के एयरपोर्ट क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सुबह लोगों ने एक युवक को फंदे पर लटका देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा गया।
युवक की पहचान अमन के रूप में हुई है, जो शहर की एक कॉलोनी में रहता था। सूचना मिलने पर उसकी बहन मौके पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि अमन रात से घर नहीं लौटा था और परिवार उसकी तलाश कर रहा था।
परिवार के मुताबिक, अमन कुछ समय से मानसिक तनाव में था और छोटा-मोटा काम करता था। घर में उसके माता-पिता रहते हैं और उसकी शादी नहीं हुई थी।
पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Post a Comment