Salim Khan को ब्रेन हेमरेज होने के बाद मुंबई के Lilavati Hospital में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर डॉ. जलील P. ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी कोई ओपन ब्रेन सर्जरी नहीं हुई है।

डॉक्टर के मुताबिक, जब उन्हें अस्पताल लाया गया था तब उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ा हुआ था। जांच के बाद ब्रेन हेमरेज की पुष्टि हुई। इसके बाद एक छोटा सर्जिकल प्रोसीजर DSA (Digital Subtraction Angiography) किया गया।

फिलहाल उन्हें डिस्चार्ज नहीं किया जाएगा और कुछ दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।

रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्हें घबराहट और हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद अस्पताल लाया गया था। जांच में दिमाग में खून का थक्का और ब्लीडिंग की स्थिति सामने आई।

तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही Salman Khan शूटिंग छोड़कर अस्पताल पहुंचे। इसके अलावा Sanjay Dutt और Javed Akhtar भी हालचाल जानने पहुंचे।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उन्हें सुबह करीब 8:30 बजे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। इलाज के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम बनाई गई है, जिसमें न्यूरोलॉजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरोसर्जन शामिल हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post