इंदौर में MBA छात्रा की नृशंस हत्या के मामले में आरोपी पीयूष को लेकर नए खुलासे सामने आए हैं। छात्रा की छोटी बहन ने आरोप लगाया है कि पीयूष उसकी बहन का डिजिटल वॉलेट स्वयं संचालित करता था और कई बार उससे पैसे ले चुका था। इसी वजह से छात्रा को अपने वॉलेट का पासवर्ड बदलना पड़ा था।

छोटी बहन के अनुसार, करीब एक महीने पहले पीयूष ने छात्रा का मोबाइल भी तोड़ दिया था। बाद में मोबाइल ठीक कराने की बात कहकर वह उसे अपने साथ ले गया। मरम्मत का खर्च भी छात्रा की बहन ने ही उठाया था। पासवर्ड बदलने के बाद भी पीयूष ने उससे 1800 रुपए लिए थे।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर 15 फरवरी को कोर्ट में पेश किया था, जिसके बाद पूछताछ के लिए तीन दिन की रिमांड मिली थी। रिमांड की अवधि बुधवार को समाप्त हो रही है और आज आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इससे पहले मंगलवार को जब पुलिस आरोपी को उसके कमरे पर लेकर जा रही थी, तब मीडिया कर्मियों ने उससे बातचीत की। उससे पूछा गया कि यदि छात्रा उसकी प्रेमिका थी, तो उसने उसकी हत्या क्यों की।



👉 “संबंधित खबर भी पढ़ें”

इंदौर में लापता युवती का शव बरामद, क्लासमेट पर शक गहराया



Post a Comment

Previous Post Next Post