चंदन नगर क्षेत्र में एक युवक ने पारिवारिक तनाव के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक फल बेचने का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि उसका पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके कारण पत्नी पिछले दो वर्षों से बच्चों के साथ अलग रह रही थी।

परिजनों के अनुसार, युवक घर में अकेला रहता था और मानसिक तनाव में था। परिवार द्वारा सुलह के प्रयास भी किए गए, लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरुवार को युवक की पत्नी से फोन पर बातचीत हुई थी, लेकिन वह वापस आने के लिए तैयार नहीं हुई। इसके कुछ समय बाद युवक ने यह कदम उठा लिया।

परिवार का कहना है कि दोनों के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता था। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी उसे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देती थी, जिससे वह परेशान रहता था।

जब युवक ने फोन कॉल का जवाब नहीं दिया तो परिजनों को शंका हुई। घर पहुंचने पर उसका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कमरे की तलाशी में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post