इंदौर के एरोड्रम क्षेत्र में रहने वाला एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस की दबिश के दौरान पहली मंजिल से कूद गया, जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया।

गुरुवार रात पुलिस एक पुराने चोरी के मामले में सुमित उर्फ घोंचू (पुत्र अ.) को पकड़ने उसके घर पहुंची थी। पुलिस के मुताबिक, टीम के पहुंचते ही आरोपी सीढ़ियों से छत पर जाकर छिप गया। बाद में भागने की कोशिश में वह पहली मंजिल से कूद गया और घायल हो गया।

घटना के बाद पुलिस उसे देर रात एमवाय अस्पताल लेकर पहुंची। थाना पुलिस के अनुसार आरोपी क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से मारपीट व चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

खजराना क्षेत्र के एक शातिर बदमाश शाहरुख उर्फ गोलू (पुत्र ज.) के खिलाफ पुलिस आयुक्त द्वारा राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत 6 माह के लिए इंदौर और सीमावर्ती जिलों में प्रवेश प्रतिबंधित करने का जिलाबदर आदेश जारी किया गया है।

गुरुवार को उसके क्षेत्र में लाउडस्पीकर के माध्यम से यह आदेश सार्वजनिक रूप से सुनाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post