इंदौर के एक इलाके में रहने वाले नगर निगम में कार्यरत 32 वर्षीय सफाईकर्मी की गुरुवार रात मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वे दिन में एक परिचित के विवाह समारोह में पत्नी के साथ शामिल होकर शाम तक घर लौट आए थे। रात में जब वे कमरे से बाहर नहीं निकले, तो परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, युवक की मानसिक स्थिति पिछले कुछ महीनों से ठीक नहीं बताई जा रही है। वे नगर निगम के एक जोन में सफाईकर्मी के रूप में कार्यरत थे। उनके परिवार में पत्नी और एक विवाहित बहन है।


दूसरी घटना

इसी दिन शहर के एक अन्य क्षेत्र से 42 वर्षीय फर्नीचर कारीगर की मौत की सूचना मिली। परिजनों के अनुसार, वे घर पर ही थे। उनकी पत्नी काम से लौटने पर उन्हें अचेत अवस्था में पाईं। पड़ोसियों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन देर रात उनकी मौत हो गई।

मृतक फर्नीचर बनाने का काम करते थे। परिवार में पत्नी और आठ वर्षीय बेटी है। पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है और फिलहाल मामले की जांच जारी है। परिजनों का कहना है कि उन्हें किसी तरह के कर्ज का दबाव नहीं था, हालांकि हाल के दिनों में वे किसी निजी परेशानी को लेकर चिंतित थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post