भागीरथपुरा में दूषित पानी हादसे में गुरुवार देर रात एक और मौत हो गई। मृतक अलगूराम उम्र (70) को 9 जनवरी को अरबिंदो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस संबंधी तकलीफ भी थी। इस मौत के साथ अब तक हादसे में 33 लोगों की जान जा चुकी है

इससे पहले अलगूराम की पत्नी उर्मिला की भी दूषित पानी से मौत हो चुकी है। उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी मौत को करीब एक महीना हो चुका है।

मृतक के बेटे संजय का कहना है कि उनके पिता को पहले से कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। उल्टी-दस्त की समस्या के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

फिलहाल अस्पताल में तीन मरीज भर्ती हैं, जबकि 450 से ज्यादा मरीज इलाज के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post